महराजगंज। यूपी बोर्ड की दसवीं व बारहवीं परीक्षा 22 फरवरी से शुरू होने वाला है। ऐसे में परीक्षा के तनाव को दूर भगाने के लिए मनोवैज्ञानिक अध्यापकों का हेल्पलाइन नंबर बृहस्पतिवार से जारी कर दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय ने बताया कि परीक्षार्थियों को बोर्ड परीक्षा के मानसिक दबाव व तनाव से मुक्त रखने एवं उनकी समस्या के समाधान के लिए दो सदस्यी सेल गठीत किया गया है। इसके लिए मनोविज्ञान के विशेषज्ञ आशीष कुमार मौर्य व शिक्षा शास्त्र के विशेषज्ञ सुजीत कुमार चौहान को नियुक्त किया गया है। समस्याओं के समाधान के लिए परीक्षार्थी माेबाइल नंबर 9616404244 व 9415657677 पर बात कर सकते हैं। संवाद