फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्तित्व विकास में सहायक है स्काउट गाइड प्रशिक्षण:डॉ.रमेंद्र

विज्ञापन
बेलवा काजी में साधुशरण भारद्वाज इंटरमीडिएट कॉलेज में स्काउट गाइड को संबोधित करते डॉ. शांति शर मि? - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
व्यक्तित्व विकास में सहायक है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. रमेंद्र
विज्ञापन

साधुशरण भारद्वाज इंटरमीडिएट कॉलेज में स्काउट गाइड शिविर का दूसरा दिन
स्काउट गाइड से ईमानदारी और निष्पक्षता की भावना जागृत होती है : राम प्रकाश
महराजगंज। सदर क्षेत्र के बेलवा काजी में साधुशरण भारद्वाज इंटरमीडिएट कॉलेज में तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर के दूसरे दिन शनिवार को पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. रमेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण व्यक्तित्व विकास में सहायक है। पूरी संकल्पबद्धता के साथ अपने आपको इससे जुड़े रहने की जरूरत है।
विशिष्ट अतिथि सिटिजन फोरम के मीडिया प्रभारी डॉ. शांतिशरण मिश्र ने कहा कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण से छात्र-छात्राओं में अनुशासन और साहस का मनोभाव पैदा होता है। सेवानिवृत्त वारंट अफसर राम प्रकाश गुप्त ने कहा कि स्काउट गाइड से ईमानदारी और निष्पक्षता की भावना जागृत होती है। संस्थापक विमल कुमार पांडेय ने बच्चों को देशभक्ति की भावना, भाईचारा, प्रेम के बारे में समझाया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को स्काउट गाइड जैसे संगठन से जुड़कर अपने विद्यार्थी जीवन में ही समाज के प्रति सेवा भाव विकसित करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सुरेंद्र प्रसाद पांडेय ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। शिविर के प्रशिक्षक उमेश गुप्ता रामनारायण खरवार ने कहा कि स्काउट गाइड हमें समाज सेवा के गुर सिखाता है। शिविर के दौरान विद्यालय के स्काउट शिक्षक सत्यनारायण यादव, खेल शिक्षक दीनानाथ विश्वकर्मा, जोखू यादव, सुरेंद्र चौधरी, हरि नंद यादव, राजकुमार, दिलीप चौबे, प्रदीप चौबे, सुरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें