फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: झमाझम बारिश से सर्विस लेन पर हुआ जलभराव

विज्ञापन
बारिश के दौरान फरेंदा हाईवे पर ​सर्विस लेन में भरा पानी।  
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में सोमवार की दोपहर में करीब दो घंटे तक झमाझम बारिश हुई। मूसलाधार बारिश ने बुनियादी सुविधाओं की पोल खोलकर रख दी है। फरेंदा हाईवे स्थित सर्विस लेन पर पानी भर गया। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं बारिश के चलते निचलौल रोड पर भी गड्ढों में पानी भर गया। सड़क अधूरी होने के कारण जगह-जगह कीचड़ से सन गए। इसके चलते लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कोल्हुई प्रतिनिधि के अनुसार, आंधी बारिश के चलते 11 हजार वोल्टेज का पोल टूटकर गिर गया। पोल गिरने के कारण कोल्हुई फीडर से बृजमनगंज रोड, फूलपुर और चंदनपुर की सप्लाई बंद बंद हो गई। गई। बिजली कर्मी आपूर्ति बहाल करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें