फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कैदियों से वार्ता कर सुनी समस्याएं

Sat, 27 Apr 2024 05:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
जिला कारागार का निरीक्षण कर बाहर आते डीएम अनुनय झा व एसपी साेमेन्द्र मीणा।संवाद
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने शुक्रवार को जिला कारागार का मासिक निरीक्षण किया। उन्होंने जेल के पुरुष बैरक, महिला बैरक, अल्पवयस्क बैरक, मेस व जेल परिसर की साफ-सफाई आदि का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं और निस्तारण के लिए जेल अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों ने जेल की व्यवस्था और साफ–सफाई पर प्रसन्नता व्यक्त की। निरीक्षण के उपरांत बंदी सुदर्शन के द्वारा दोनों अधिकारियों का बनाया गया चित्र उपहार स्वरूप भेंट किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक प्रभात सिंह सहित अन्य जेल अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें