फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हेल्थ वर्कर्स ने ज्ञापन सौंपकर बढ़े ग्रेड की मांग की

Sat, 17 Aug 2024 05:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। उत्तर प्रदेश बेसिक हेल्थ वर्कर्स एवं पर्यवेक्षक एसोसिएशन ने शुक्रवार को सीएमओ मांग पत्र सौंपकर अपनी समस्याएं गिनाई। सीएमओ को सौंपे गए पत्र में कहा कि अदालत ने आदेश दिया है कि सभी महिला/पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता को 2,800 ग्रेड वेतन दिया जाए। परंतु शासन ने इस पर उच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर कर दी। जिस पर चार जुलाई को आदेश भी आ गया। बावजूद इसके 2,800 के स्थान पर 2,000 ही ग्रेड वेतन दिया जा रहा है। जो कि भारतीय संविधान की धारा 14 का उल्लंघन है। ज्ञापन में 2,800 तत्काल ग्रेड देने व पदोन्नति के फलस्वरूप 4,200 पे ग्रेड देने का अनुरोध किया गया। ज्ञापन सौंपने के दौरान रामशरण गुप्ता, मुन्ना कुमार, राकेश मणि, मानवेंद्र, आदित्य, धर्मेंद्र, भार्गव भूषण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें