फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 241 गांवों में खुलेंगे स्वास्थ्य क्लीनिक, भूमि की दरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
- स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश का इच्छुक है प्रानधारिन ट्रस्ट, बेहतर इलाज के साथ ही रोजगार के मार्ग होंगे प्रशस्त
विज्ञापन

- ट्रस्ट की ओर से इसके लिए 2500 करोड़ रुपये निवेश की योजना है

संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। जिले के 241 ग्राम पंचायतों में संजीवनी स्वास्थ्य क्लीनिक खोले जाने की योजना है। निवेश को प्रोत्साहन मिलता देख प्रानधारिन ट्रस्ट ने इसके लिए जिले में निवेश की इच्छा जताई है। इसके खुल जाने से जहां जरूरतमंदों को बेहतर इलाज मिल सकेगा, वहीं स्थानीय लोगों के लिए रोजगार का मार्ग भी प्रशस्त होगा। प्रत्येक केंद्र को खोलने के लिए ग्राम पंचायतों की ओर से भूमि उपलब्ध करानी होगी।
ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ ही मेडिकल क्षेत्र में निवेश को बढ़ाने के प्रति शासन गंभीर है। स्वास्थ्य क्षेत्र में पूरे प्रदेश में 2500 करोड़ का निवेश करने में प्रानधारिन ट्रस्ट ने रुचि दिखाई है, जिसके क्रम में जिले के भी 241 ग्रामों में संजीवनी स्वास्थ्य क्लीनिक खोलने की योजना है। इसके खुल जाने से गरीबों को जहां 24 घंटे व सातों दिन ईलाज की बेहतर सुविधा मिलेगी, वहीं मरीजों व उनके परिजनों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


क्लीनिक के खुलने से यह मिलेगी सुविधा
- समस्त प्रकार की सामान्य जांच की सुविधा
- सस्ती दर पर दवाइयाें की उपलब्धता
- टेली मेडिसिन के माध्यम से रोगी देश के प्रमुख चिकित्सकों से संपर्क करते हुए स्वास्थ्य लाभ ले सकेंगे
- चयनित सरकारी व गैर सरकारी चिकित्सालय के डॉक्टर, एंबुलेंस , मेडिकल की दुकान आदि की सुविधा
-
1200 वर्ग फीट भूमि की दरकार
ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी ने जिलाधिकारी को पत्र भेजते हुए सदर तहसील क्षेत्र के 121 गांवों, फरेंदा के 49 गांवों, निचलौल के 36 गांवों व नौतनवां के 35 गांवों में 1200 वर्ग फीट भूमि को उपलब्ध कराने को कहा है। भूमि मिलते ही संजीवनी मेडिकल क्लीनिक की स्थापना होगी। प्रत्येक क्लीनिक के निर्माण पर 15 लाख खर्च होंगे। सभी 241 क्लीनिक के बनाने में 37 करोड़ से अधिक का निवेश होगा।

प्रानधारिन ट्रस्ट ने स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश करने में रुचि दिखाई है। ग्राम पंचायत की ओर से उपलब्ध कराई गई व किराए पर दी गई भूमि पर भी निवेशक क्लीनिक बनाने को तैयार है।
विज्ञापन

अभिषेक प्रियदर्शी, उपायुक्त उद्याेग
-
निवेशकों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रशासन तत्पर है। संजीवनी स्वास्थ्य क्लीनिक के खुलने से स्वास्थ्य सेवा बेहतर होगी व लगभग 5000 लोगों को रोजगार भी मिल सकेेगा।
अनुनय झा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें