फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य मेले में 1,464 की हुई स्वास्थ्य जांच

विज्ञापन
अर्बन हेल्थ पोस्ट पर मरीज की जांच करती डॉक्टर।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
आरोग्य मेले में 1,464 की हुई स्वास्थ्य जांच
विज्ञापन

- बुखार, सर्दी, जुकाम, गैस, कमर दर्द, पेट दर्द के मरीज पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के 40 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 1,464 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। बुखार, सर्दी, जुकाम, गैस, कमर दर्द, पेट दर्द आदि बीमारियों से संबंधित मरीज इलाज के लिए पहुंचे। चिकित्सकों ने दवा देने के साथ ही संतुलित भोजन एवं व्यायाम करने की सलाह दी।
नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार नगर स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य मेले में बुखार, सर्दी, पेट दर्द आदि बीमारियों से संबंधित मरीज इलाज के लिए पहुंचे। संबंधित चिकित्सकों की टीम द्वारा मरीजों का इलाज कर उन्हें आवश्यक दवाएं दी गईं। डॉ. जेपी चौधरी ने कहा कि शासन की यह पहल लोगों के हित में है। इस दौरान डॉ. जेपी चौधरी, डॉ. रेशमा खातून, डॉ. हरिशंकर गुप्ता, डॉ.पूजा गुप्ता, सुरेंद्र कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि आरोग्य मेले में 604 पुरुषों, 609 महिलाओं एवं 191 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। 27 गोल्डन कार्ड बनाए गए। जहदा पीएचसी का निरीक्षण कर संबंधित कर्मियों को बेहतर ढंग से काम करने का निर्देश दिया गया। मेले में आए सभी लोगों को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक रहने के लिए सचेत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें