- चौक बाजार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगे स्वास्थ्य शिविर में बोले सदर विधायक
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्र में लगने वाला स्वास्थ्य शिविर गरीबों के लिए वरदान हैं। जरूरतमंद ऐसे शिविर का लाभ उठाएं व अनावश्यक भागदौड़ से बचने का कार्य करें।
ये बातें सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने मंगलवार को चौक बाजार स्थित गुुरु गोरक्षनाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगे स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत कार्य किए हैं। कोरोना काल में विपरीत परिस्थितियों में हमारे चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ ने अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की सेवा की। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य जांच शिविर की यह योजना प्रदेश सरकार की अच्छी पहल है, सभी को इसका लाभ लेना चाहिए। शिविर में एक ही छत के नीचे आपके स्वास्थ्य संबंधी अनेक समस्याओं का निराकरण हो जाता है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नीना वर्मा ने कहा कि शिविर में अनुभवी व योग्य डॉक्टरों का परामर्श मरीजों को मिलेगा। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
-
शिविर में 317 मरीजों का मिला लाभ
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीना वर्मा के मुताबिक स्वास्थ्य शिविर में कुल 317 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई एवं उन्हें उचित परामर्श देने के साथ ही दवाओं का भी वितरण किया गया।