नौतनवा। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने नौतनवां थाने में तैनात हेड कांस्टेबल विवेक मणि त्रिपाठी को घूस मांगने के आरोप में निलंबित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक नौतनवां थाने में तैनात हेड कांस्टेबल विवेक मणि त्रिपाठी किसी व्यक्ति को थाने में बैठाकर घूस मांगने की बात पर शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ ने निलंबित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि मुख्य आरक्षी को निलंबित होने की जानकारी है।