हियुवा कार्यकर्ताओं ने किया हवन
महराजगंज। योगी आदित्यनाथ के एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर शुक्रवार को गायत्री शक्तिपीठ पर हियुवा कार्यकर्ताओं ने हवन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश का तेजी से विकास होगा। मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान नगर संयोजक आकाश श्रीवास्तव, रवि जायसवाल, पवन तिवारी, अरविंद यादव, भारत कुमार, मोहित, पंकज, इंद्र कैलाश, शिवम, अजय, अनुज, अमन आदि मौजूद रहे।