कबड्डी स्पर्धा में हरियाणा के झज्जर जिले की टीम विजयी
अड्डा बाजार (महराजगंज)। क्षेत्र के पडरहवां गांव में कबड्डी प्रतियोगिता बुधवार देर रात संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में हरियाणा के झज्जर जिले के गांव दावेदा कला की टीम ने महराजगंज को शिकस्त दी। विजेता टीम को 10 हजार नकद और पदक देकर सम्मानित किया गया। उपविजेता टीम को 5 हजार नकद और पदक प्रदान किया गया। लक्ष्मीपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष पांडेय ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। इसके पहले ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने खिलाड़ियों से परिचय हासिल किया। इस मौके पर परसौनीकला के प्रधान संदीप सिंह ने बताया कि 13 सितंबर से आरंभ हुई तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में कुल 15 टीमों ने हिस्सा लिया। तीसरे स्थान पर रही परासखाड की टीम को 3 हजार नकद और पदक देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मौलाना मुर्तजा, मेंहदी हसन, मुकीम खान, अनवर ठेकेदार, अच्छन, सईद, व्यासमुनि मिश्र, प्रवीन राय, वारिस अली, हाजी सहाबुद्दीन आदि मौजूद रहे।