फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, फोटोग्राफर घायल

Fri, 02 Feb 2024 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कोतवाली क्षेत्र के बरवा विद्यापति गांव में एक व्यक्ति के घर बृहस्पतिवार देर रात तिलक समारोह में किसी ने हर्ष फायरिंग कर दी, जिससे कैमरामैन को गोली लग गई। इससे वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने उसे खतरे से बाहर बताया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के बरवा विद्यापति गांव में एक व्यक्ति के घर तिलक समारोह था। किशनपुर गांव के रहने वाले राजू वहां फोटोग्राफी कर रहा था। फोटो लेने के दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने हर्ष फायरिंग कर दी, इससे राजू को कंधे के ऊपरी हिस्से पर गोली लगने वह घायल हो गए। उनको तिलक समारोह में मौजूद पप्पू जायसवाल ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जानकारी होते ही सदर कोतवाली पुलिस वहां पहुंची। डॉक्टर ने घायल का त्वरित इलाज शुरू कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल पहुंचकर घायल के स्वास्थ्य की जानकारी ली गई है। मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी l
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें