फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर केस दर्ज

Sun, 02 Jul 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा अंध्या निवासी किरन ने गोरखपुर जिले के चिलुआताल थाना क्षेत्र के कोइलहवा निवासी अपने पति गुड्डू निषाद पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

किरन ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि वर्ष 2007 में उसकी शादी गुड्डू निषाद के साथ हुई है। शादी के बाद से ही पति दहेज के रूप में एक लाख रुपये की मांग करने लगे। 19 जून को पति दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए पिटाई करने लगे। थानाध्यक्ष रामाज्ञा सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति गुड्डू निषाद पर केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें