फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत के कुुंडे से लटकता मिला किशोरी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
छत के कुुंडे से लटकता मिला किशोरी का शव
विज्ञापन

फरेंदा। कस्बे के एक मकान में बुधवार को एक किशोरी का शव छत के कुंडे से लटकता मिला। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। आनंदनगर कस्बे के वार्ड नंबर 8 रहमान मार्केट निवासी विन्ध्यवासिनी (15) का शव कमरे में छत के कुंडे से लटकता मिला। पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। माता खंजारी देवी तीन बेटियों व एक बेटे के साथ किसी तरह परिवार का गुजर-बसर कर रहीं थीं। बेटी विन्ध्यवासिनी घर की बड़ी लड़की थी। घटना की जानकारी होते ही सीओ कोमल प्रसाद मिश्रा व प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। कुछ देर बाद फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें