महराजगंज। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी लापता हो गई थी। पुलिस ने किशोरी को खोज निकाला और परिजनों को सौंप दिया। सोनौली थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी शनिवार को लापता हो गई थी। उसके पिता ने सूचना दी थी। रविवार की सुबह थाना क्षेत्र के हनुमानगढि़या के पास किशोरी मिल गई।संवाद