फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हैंडपंप की मरम्मत नहीं करा रहे अधिकारी

Sun, 02 Jul 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। चौक बाजार नगर पंचायत में दर्जनों हैंडपंप या तो खराब पड़े हैं या तो पीने योग्य पानी नहीं देते हैं। कस्बावासी अशुद्ध पानी पीने के लिए विवश हैं। संदीप राव, पवन वर्मा, रामनरेश भारती, रामकिशन भारती, हरिलाल, मुराली, पप्पू निषाद ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में 24 हैंडपंप खराब हैं।। दिग्विजयनाथ वार्ड में लगा हैंडपंप चार महीने पहले उखाड़ा गया, लेकिन अब तक रिबोर नहीं किया गया। अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जलकल से पानी की जलापूर्ति ठीक ढंग से हो रही है। शीघ्र ही हैंडपंप को भी दुरुस्त कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें