महराजगंज। बृहस्पतिवार को पनियरा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत पनियरा के शहीद भगत सिंह नगर वार्ड के चाचा, भतीजे और एक पड़ोसी की सड़क दुघर्टना में मौत के घटना बाद मुहल्ले में मातम छा गया है। मृतकों के घरों पर मौजूद भीड़ में हर किसी की आंख नम रही।
लोग बता रहे थे कि आकाश प्रजापति पढ़ाई में बहुत होनहार था। अभी हाल ही में आईटीआई की परीक्षा दिया था। देवर के मौत की सूचना पाकर फफक-फफक कर रो पड़ी। भाभी सुशीला ने कहा कि बाबू एक बाइक पर तीन मत जाइए, लेकिन देवर न नहीं सूनी। कहा कि भाभी अभी एक दोस्त से मिलकर घर जल्द ही लौट आएंगे। चाय बनाकर रखिएगा। इसी दौरान सूचना मिली कि देवर और दो अन्य की सड़क दुघर्टना में मौत हो गई है। भाभी रोते-रोते बेहोश हो रही थीं। जवान बेटे की मौत से मां हौशिला देवी का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।
आकाश प्रजापति का बड़ा भाई अमन प्रजापति आजमगढ़ में किसी थाने पर कांस्टेबल पद पर तैनात हैं। छोटे भाई के मौत की खबर पाकर बदहवास हो गए। उन्होंने बताया कि मैं अपने दिल के टुकड़े को इंजीनियर बनाना चाहता था। डब्लू प्रजापति के पिता की 15 वर्ष मौत हो गई थी। मृतक तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। बेटे की मौत पर मां रोकर कहने लगी कि अब के हमारे नाती और नतनी की देखभाल कैसे होगी। आकाश का चाचा डब्लू सिलाई का कार्य करता था। जबकि प्रदीप बाहर रहकर पेंट पालिश का काम करता था। डब्लू व प्रदीप दोनों के दो-दो बच्चे हैं। डब्लू की पत्नी गायत्री व प्रदीप की पत्नी सविता सहित सभी बच्चों व परिजनों का रो रो के बुरा हाल है।