बृजमनगंज। क्षेत्र के ग्राम पंचायत शाहाबाद के टोला घोड़नामपुर में सोमवार रात घर का ताला तोड़ रुपये व जेवर चोर उठा ले गए। घोड़नामपुर निवासी विनोद मौर्य सोमवार रात परिवार के साथ जन्माष्टमी का मेला देखने फरेंदा चले गए। घर के पीछे के रास्ते घुसे चोर कमरे के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर रखी नकदी और मंगलसूत्र उठा ले गए। विनोद देर रात घर पहुंचे तो चोरी होने की जानकारी हुई। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। संवाद