फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रसोई गैस लेने गए गुरु जी, बंद रहा स्कूल

विज्ञापन
पठखौली प्राथमिक विद्यालय मे बंद मिला ताला।संवाद
विज्ञापन
-स्कूल देर से खुलने पर गांव के लोगों ने प्रकट किया आक्रोश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिसवा बाजार। क्षेत्र के ग्राम पठखौली में प्राथमिक विद्यालय मंगलवार को सुबह दस बजे तक बंद रहा। गांव के लोगों ने आक्रोश प्रकट करते हुए फोन से इसकी शिकायत विभाग के अधिकारियों से की। स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यालय कभी समय से नहीं खुलता है। एक प्रधानाध्यापक व दो शिक्षा मित्र इस विद्यालय में कार्यरत हैं।
9:50 बजे पर विद्यालय में पहुंचीं शिक्षा मित्र सीमा उपाध्याय ने फोन कर दूसरे शिक्षा मित्र देवीदत्त को बुलाया। रसोईयाघर से चाभी लेकर आए तब विद्यालय खुला। सवा दस बजे प्रधानाध्यापक कंचन साहनी आए, जब उनसे देर से विद्यालय खुलने का कारण पूछा गया तो उन्होंने बताया कि रसोई गैस लेने गए थे। इसलिए विद्यालय खुलने में देरी हो गई। गांव के रामानंद ने बताया कि विद्यालय कभी समय से नहीं खुलता है। सब यहां मनमानी है। स्कूल में कोई समय से नहीं आता है। बच्चों की पढाई ठीक ढंग से नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरफराज ने कहा कि यहां अध्यापक प्रतिदिन नहीं आते, इस कारण बच्चे भी कम आते हैं। स्कूल में पढा़ई नहीं होगी तो बच्चों की संख्या कैसे बढ़गी।

मुझे दो ब्लाॅक का चार्ज और निर्वाचन संबंधित कार्यों की जिम्मेदारी मिली हुई है। इस प्रकरण की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा कोई मामला सामने आएगा तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-विनयशील मिश्रा, खंड शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें