फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तंत्र साधना के लिए महत्वपूर्ण गुप्त नवरात्र आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सोमवार से माघ मास की गुप्त नवरात्र की देवी आराधना व उपवास का दौर शुरू होगा। यह चैत्र व शारदीय नवरात्र से अधिक फलदायी होता है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पं. विंध्यवासिनी पांडेय ने बताया कि प्रतिपदा पर सर्वार्थ सिद्धि योग, उत्तराषाढ़ा एवं श्रवण नक्षत्र रहेगा। साधक मां आदिशक्ति की पूजा कर धार्मिक अनुष्ठान कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि शारदीय एवं चैत्र नवरात्र पर श्रद्धालु माता की सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना करते हैं। जबकि आषाढ़ एवं माघ मास में होने वाली नवरात्र को गुप्त नवरात्र कहा जाता है। गुप्त नवरात्र में साधक माता दुर्गा के स्वरूपों की पूजा एवं 10 महाविद्या की आराधना तथा तंत्र सिद्धि करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें