फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गुजरौलिया ने जमुहनिया की टीम को 34 रन से हराया

Mon, 01 Apr 2024 01:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बृजमनगंज। क्षेत्र के ग्राम सभा गुजरौलिया में चल रहे राजपूत क्रिकेट कप प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच गुजरौलिया व जमुहनिया की टीम के बीच खेला गया। जमुहनिया की टीम ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। गुजरौलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में छह विकेट खोकर 98 रन बनाए। 99 रन के साथ लक्ष्य की पीछा करने उतरी जमुहनिया की टीम निर्धारित ओवरों में 74 रन बनाकर आल आउट हो गई। गुजरौलिया की टीम ने 34 रन से मैच जीत लिया और फाइनल में प्रवेश कर लिया। इस अवसर पर आयोजक मानवेंद्र प्रताप सिंह, प्रिंस सिंह, ज्ञानेश्वर उपाध्याय, गणेश सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें