सिसवा बाजार। कुशीनगर जनपद के खड्डा निवासी एक युवक ने पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजकर जीआरपी के एक पुलिसकर्मी पर रंगदारी वसूलने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। इंदिरा नगर निवासी सोहेल ने पुलिस महानिदेशक को लिखे शिकायती पत्र में कहा है कि सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर दुकान संचालित करता है। राजकीय रेलवे पुलिस के चौकी प्रभारी पडरौना और हेड कांस्टेबल के सह पर एक प्राइवेट व्यक्ति जीआरपी के अवैध और लाइसेंसी वेंडरों से प्रति माह तीन हजार रुपये मांग करता है। संवाद