फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने तहसील पर किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नचिलौल। विकास खंड क्षेत्र के इटहिया गांव के टोला डुमरी के ग्रामीणों ने नेपाली नागरिक को फर्जी तरीके से आवास देने को लेकर मंगलवार को तहसील पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। तहसील के कर्मचारियों ने ग्रामीणों को किसी तरह से शांत कराया। वही ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीण रामप्रवेश यादव, बलवंत सिंह, शैलेश यादव, संतोष कुशवाहा, राय देवी, आशा देवी, सुखिया, जामवंती, जुगावती देवी आदि ने बताया कि ग्राम प्रधान व सचिव द्वारा ग्रामीण आवास आवंटन में धांधली करते हुए नेपाल राष्ट्र निवासी एक महिला की फर्जी तरीके से भारतीय पहचान पत्र बनाकर आवास दिया गया है। वहीं गांव के अपात्र लोगों से भी जिम्मेदारों ने रकम वसूली कर बड़े पैमाने पर आवास आवंटन किए हैं, जिसके कारण गांव के पात्र लाभार्थी आवास के लिए सरकारी कर्मचारियों की दफ्तर का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। वहीं ग्राम प्रधान एवं सचिव ने ग्रामीणों के आरोपो को बेबुनियाद बताते हुए नियमानुसार आवास देने की बात कही। ग्राम प्रधान ने कहा कि विरोधियों के इशारे से परेशान करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें