फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित, जांच एडीओ पंचायत को

विज्ञापन
विज्ञापन
- निचलौल ब्लॉक के ढ़ेंसो में मानक विहीन कार्यों व खराब गुणवत्ता मिलने पर डीपीआरओ ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। निचलौल ब्लॉक के ग्राम पंचायत ढेंसों में विकास कार्यों की गुणवत्ता खराब पाए जाने व दायित्वोंं में रुचि न लेने की वजह से ग्राम पंचायत अधिकारी पिंगला चौधरी को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच सहायक विकास अधिकारी पनियरा को सौंपते हुए उन्हें आरोप पत्र गठित करने को कहा गया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत ढ़ेसो में मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों, इंडिया मार्का हैंडपंप रिबोर, इंटरलाकिंग आदि कार्यों में खराब गुणवत्ता के पाए जाने पर प्रधान के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार को पहले ही सीज कर दिया गया है। मामले में दायित्वों का ठीक ढंग से निर्वहन न करने व ग्राम पंचायत में गलत तरीके से किए जा रहे कार्यों की सूचना उच्चाधिकारियों को न देने पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी पिंगला चौधरी को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में वे खंड विकास अधिकारी नौतनवां कार्यालय से संबद्ध रहेंगी। मामले में पनियरा के सहायक विकास अधिकारी पंचायत गुड्डू प्रसाद को जांच अधिकारी बनाते हुए आरोप पत्र उपलब्ध कराने को कहा गया है।
विज्ञापन


ढेंसों की ग्राम पंचायत अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच की जिम्मेदारी एडीओ पंचायत पनियरा को दी गई है।
यावर अब्बास, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें