फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ग्राम पंचायत सदस्यों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

परसा खुर्द के सदस्यों ने ग्राम पंचायत की बैठक में उन्हें नहीं बुलाने का लगाया आरोप
कहा कि वह जनता के चुने सदस्य हैं, किसी भी प्रस्ताव की नहीं दी जाती जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। परतावल क्षेत्र के ग्राम पंचायत की होने वाली बैठक में नहीं बुलाने से आहत निर्वाचित छह ग्राम पंचायत सदस्यों ने सोमवार को बीडीओ रजत गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत के चुनाव के बाद हुए शपथ ग्रहण के बाद केवल एक बैठक में शामिल किया गया है। ग्राम पंचायत की बैठक में न तो बुलाया जाता है और न ही बैठक की सूचना दी जाती है। अगर नियमानुसार बैठक में शामिल नहीं किया जाता है तो सभी ग्राम पंचायत सदस्य पद से सामूहिक इस्तीफा दे देंगे।
विज्ञापन

बीडीओ को दिए गए ज्ञापन में ग्राम पंचायत सदस्य राम मिलन विश्वकर्मा, राजाराम यादव, सुग्रीव प्रसाद, खदेरू, सविता, शिवशरण यादव ने विकास कार्य में भी भेदभाव का आरोप लगाया। कहा कि गांव में समान रूप से विकास कार्य नहीं कराया जा रहा है। वर्ग विशेष समुदाय के प्रभाव में आकर सार्वजनिक विकास कार्य को प्राथमिकता नहीं दी जा रही है। नौ माह पहले गांव का पोखरा संख्या 162 अमृत सरोवर में चयनित हैं, लेकिन उसका सुंदरीकरण नहीं किया गया। ग्राम विकास अधिकारी (सचिव) कभी भी गांव में नहीं आते हैं। परतावल ब्लॉक से ही मॉनिटरिंग करते हैं। आरोप लगाते हुए सदस्यों का कहना था कि उन्हें केवल एक बार ही बैठक में बुलाया गया। अंदेशा है कि ग्राम पंचायत की बैठक में फर्जी उपस्थिति दिखाकर प्रस्ताव स्वीकृत किया जा रहा है। खंड विकास अधिकारी रजत गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दशा में ग्राम सभा का विकास प्रभावित नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें