फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कल आएंगी राज्यपाल, तैयारियां तेज

Sun, 16 Mar 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का 17 मार्च को महराजगंज में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। जनपद आगमन के दौरान राज्यपाल विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र, भूमि पत्ता, आंगनबाड़ी किट और पोषण पोटली आदि का वितरण करेंगी। राज्यपाल का हेलिकॉप्टर सुबह 9:20 बजे पुलिस लाइन महराजगंज के हेलीपैड पर उतरेगा, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। पुलिस लाइन से वह जिला मुख्यालय परिसर में कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगी। कार्यक्रम में वह विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भूमिपट्टा, आंगनबाड़ी किट समेत अन्य योजनाओं का प्रमाणपत्र वितरित करेंगी। साथ ही वह लाभार्थियों को संबोधित भी करेंगी। इसके उपरांत जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगी। दोपहर लगभग 12:10 बजे राज्यपाल सिद्धार्थनगर विश्वविद्यालय के लिए रवाना हो जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें