सिंदुरिया। कई साल से बदहाल राजकीय पशु अस्पताल मिठौरा की तस्वीर जल्द ही बदल जाएगी। पशु अस्पताल के कायाकल्प के लिए शासन ने 26.4 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। आने वाले दिनों में पशु अस्पताल बेहतर हो जाएगा। जिला मुख्यालय से महज 15 किलोमीटर दूर राजकीय पशु अस्पताल मिठौरा पिछले पांच साल से बदहाल है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. उदय नाथ सिंह ने बताया कि राजकीय पशु अस्पताल मिठौरा के कायाकल्प के लिए शासन ने 26.4 लाख रुपये स्वीकृत किया है। अस्पताल का कायाकल्प करने के लिए कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विभाग सहकारी संघ लिमिटेड को जिम्मेदारी मिली है। संवाद