फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगीचे से वृद्ध का शव बरामद

Wed, 04 May 2016 01:22 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
विज्ञापन
जंगल में आग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
परतावल। छातीराम नगरौली सिवान में मंगलवार की सुबह एक बगीचे में वृद्ध की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सिर व शरीर पर कहीं भी गंभीर चोट के निशान नहीं हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि लू लगने से वृद्ध की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। मंगलवार की सुबह लोग अपने-अपने काम से निकले थे। तभी उनका ध्यान श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के छातीराम नगरौली सिवान में काशी प्रसाद के बागीचे में गया। वहां लगभग 80 साल के वृद्ध की लाश दिखाई दी। कुछ ही देर में लाश की जानकारी चारों ओर फैल गई। इस मौके पर भारी संख्या में भीड़ जुट गई। ग्राम प्रधान राज कुमार सिंह ने घटना की  जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के पॉकेट में कोई ऐसा कागजात नहीं मिला। जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। एसओ रमाकर यादव का कहना है कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण लू लगना लग रहा है। शरीर पर कहीं चोट के भी निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का पता चलेगा। वृद्ध के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें