फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गोरखपुर के डॉक्टर पर ऑपरेशन के नाम पर किडनी निकालने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। परतावल ब्लॉक के ग्राम सभा अहिरौली निवासी हफीजुर्रहमान ने एक निजी अस्पताल के डॉक्टर पर ऑपरेशन के दौरान बिना जानकारी दिए दाहिनी किडनी निकालने का आरोप लगाया है। हफीजुर्रहमान गोरखपुर के डॉक्टर पर यह आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, उसकी दाहिनी किडनी में 18 एमएम की पथरी थी। वह गोरखपुर जिले के एक निजी अस्पताल में गया था। 21 अक्टूबर 2022 को ऑपरेशन के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। दो माह बाद वह कुवैत चला गया। कुवैत में उसकी तबीयत लगातार खराब रहती थी हालत ज्यादा बिगड़ने पर वह 6 सितंबर 2025 को भारत वापस आया। डॉक्टर की सलाह पर उसने अलग-अलग आधा दर्जन लैब में जांच कराई। किसी भी जांच रिपोर्ट में दाहिनी किडनी नहीं पाई गई। पीड़ित का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने धोखे से उसकी किडनी निकाल ली। इस संबंध में उसने बीते 10 जनवरी को थाना बड़हलगंज, जनपद गोरखपुर में लिखित सूचना दी। पुलिस टीम के समक्ष आरोपी डॉक्टर ने उसे धमकी देकर भगा दिया। पीड़ित ने मुख्य चिकित्साधिकारी गोरखपुर से शिकायत की है। प्रभारी सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद ने बताया कि मामले की जानकारी फोन के माध्यम से मिली है। मामला गोरखपुर जिले से जुड़ा है। लिखित शिकायत मिलती है, तो जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें