फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रोडवेज बस में अवैध ढंग से ढोए जा रहे हैं सामान, टिकट देने में परिचालक करते आनाकानी

विज्ञापन
रोडवेज बस में अवैध ढंग से ढोए जा रहे हैं सामान, टिकट देने में परिचालक करते आनाकानी
विज्ञापन
लगेज की रकम जेब में रखकर परिचालक निगम को लगा रहे चूना, अधिकारियों को फिक्र नहीं
विज्ञापन

25 किग्रा से अधिक सामान ले जाने पर टिकट कटाने का है प्रावधान
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। रोडवेज बस में लगेज अवैध ढंग से ढोए जा रहे हैं। रोडवेज बस में 25 किग्रा से अधिक सामान ले जाने पर यात्री को टिकट लेकर उसका भुगतान करना होता है, लेकिन परिचालक रुपये ले लेते हैं और लगेज का टिकट देने में आनाकानी करते हैं। यह रुपये परिवहन निगम के खाते में न जाकर सीधे परिचालक की जेब में जाते हैं। यात्री भी शिकायत नहीं करते हैं, क्योंकि उनका सामान आसानी से पहुंच जाता है। छोटा लिफाफा हो या अन्य सामान इसे ले जाने के लिए रेट तय है। रकम देने पर ही चालक परिचालक ले जाते हैं। बृहस्पतिवार को शहर के बस स्टेशन पर एक बस रुकी इसमें तीन पंखे रखे हुए थे। एक व्यक्ति उसे रख रहा था, अन्य यात्री बस में बैठे हुए थे। पंखा रखने वाले व्यक्ति ने कहा कि अरे भाई सामान ले जाना है तो कुछ देना ही पड़ेगा। पहले तो उसने कुछ कहने से मना कर दिया, लेकिन अनुरोध करने पर डेढ़ सौ रुपये में तय हुआ। टिकट बारे में पूछने पर सामान ले जाने वाले कुछ नहीं बोला, पास में बैठे व्यक्ति ने बताया कि भैया ऐसे ही सामान जाता है।
यह कोई नई बात नहीं है। रकम देने के बाद ही सामान ले जाने के लिए मिलता है। कम सामान है तो परिचालक रकम नहीं लेता है। 50 किलो वजन का एक बोरा सामान लेकर बस से उतरे नरेश ने बताया कि 100 रुपये में बात बनी है। इसके लिए बहुत अनुरोध करना पड़ा। टिकट मांगा तो परिचालक ने कहा कि सामान से साथ उतर जाइए, दूसरी गाड़ी से आइएगा।
विज्ञापन

निगम के अनुसार नियम है कि एक यात्री अपने साथ 25 किग्रा घरेलू सामान मुफ्त में ले जा सकता है। वहीं 25 किग्रा से अधिक घरेलू और व्यवसायिक सामान होने पर उसे 1.40 रुपये प्रति किमी के हिसाब से भुगतान करना होगा। यात्री को इसका टिकट भी मिलता है, फिर भी परिचालक टिकट देने में कतराते हैं।
विज्ञापन

-
लगेज का टिकट न मिलने पर यात्री टोल फ्री नंबर (18001802877) पर फोन कर शिकायत कर सकते हैं। परिवहन निगम कार्यालय में संबंधित परिचालक की शिकायत की जा सकती है। मामले की जांच के बाद संबंधित परिचालक के खिलाफ कार्रवाई होगी।

सर्वजीत वर्मा, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, महराजगंज डिपो
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें