फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्ण व्यापारियों ने दुकानें बंद कराईं

Sat, 12 Mar 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
उत्पाद कर के विरोध में स्वर्ण व्यवसायियों ने दुकानें बंद कराईं - फोटो : विनोद गुप्ता
विज्ञापन
सोनार कल्याण समिति की ओर से जिले में भ्रमण कर आभूषण की दुुकानें बंद कराकर एक्साइज ड्यूटी का विरोध किया गया। समिति अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद स्वर्णकार ने कहा कि स्वर्णकार लोग जब तक सरकार मांगें पूरी नहीं करती दुकानें बंद कर धरने का समर्थन करें। वित्त मंत्री को इस संबंध में कुछ विचार करना ही पड़ेेगा। उपमहामंत्री अनिल वर्मा ने कहा कि सरकार जो स्वर्ण व्यापारियों के साथ खिलवाड़ कर रही है। हम ऐसा खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे। सरकार को हमारी मांगे माननी ही पड़ेगी।
विज्ञापन


 समिति के पदाधिकारी उप संरक्षक गौरी शंकर मास्टर, महामंत्री अनुरूद्घ प्रसाद, कोषाध्यक्ष अच्छेलाल वर्मा, संयोजक काशीनाथ वर्मा ने पनियरा, फरेंदा, बृजमनगंज, कोल्हुई, नौतनवां, ठूठीबारी, सिन्दुुरिया, में जाकर 14 मार्च को होने वाली धराना को सफल बनाने के लिए स्वर्ण व्यापारियों से आवाहन किया है। विजय सोनी, अनिल वर्मा, दिलीप वर्मा, अजय वर्मा, अनिरुद्ध वर्मा, भरत वर्मा, राहुल, मनोज वर्मा, शिव विजय वर्मा सहित तमाम स्वर्ण व्यापारी बाइक जुलूस निकालकर नगर भ्रमण करते हुए दुकानों को बंद कराकर धरने के लिए आवाह्न किया। 

फरेंदा प्रतिनिधि के मुताबिक एक्साइज ड्यूटी के विरोध में स्वर्णकार संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। कोल्हुई तक की स्वर्णकारों ने दुकानें बंद रखीं। मांगे न माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। आनंदजी वर्मा ने कहा कि एक्साइज के शिकंजे के चलते करोड़ों स्वर्णकारों के सामने रोजगार का संकट आ जाएगा। इस दौरान कृष्ण कमार वर्मा, सुरेन्द्र वर्मा, नवलकिशोर सर्राफ, जोखन सर्राफ, धर्मनाथ सर्राफ, ध्रूव वर्मा,प्रभुनाथ वर्मा आदि लोग रहे।
विज्ञापन


परतावल प्रतिनिधि के अनुसार स्वर्ण व्यवसायियों ने अनिश्चित कालीन बंदी का एलान किया। कस्बे व आस-पास के चौराहों पर स्थित दुकानों को बंद कराया। कहा कि ये बंदी तब तक रहेगी जब तक एक्साइज ड्यूटी खत्म नहीं किया जा रहा है। व्यवसायियों ने कहा कि 14 मार्च को जिला मुख्यालय में एक्साइज ड्यूटी को वापस करायेंगे।  हरिशंकर वर्मा, अमित वर्मा, दशरथ वर्मा, रिंकू, राजेन्द्र वर्मा, सुनील वर्मा, गोलू वर्मा, विजय वर्मा, दिनेश वर्मा, मोती, केदारनाथ वर्मा सहित तमाम स्वर्ण व्यवसायी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें