फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 10 की जगह दे रहे 50 रुपये का पोस्टल आर्डर

Sun, 20 Oct 2024 03:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। प्रधान डाकघर में लगभग दो महीने से 10 रुपये का पोस्टल आर्डर समाप्त हो चुका है। इसके चलते 10 की जगह 50 रुपये का पोस्टल आर्डर थमा दिया जा रहा है। इसको लेकर डाक कर्मियों व ग्राहकों में रोजाना नोकझोंक भी हो रही है।
विज्ञापन

प्रधान डाकघर में 10 रुपये का पोस्टल आर्डर न होने से जन सूचना मांगने की रफ्तार थोड़ी धीमी हो गई है, क्योंकि किसी भी तहसील स्तरीय डाकखाने में इस राशि का पोस्टल आर्डर नहीं है। अनजाने में अधिक मूल्य का पोस्टल आर्डर लगाने वाले सूचना आवेदन या तो निरस्त कर दिए जा रहे हैं अथवा लौटा दिए जा रहे हैं।
अधिक मूल्य का पोस्टल आर्डर बेचने में डाक विभाग के कर्मियों व खरीददारी के लिए आए लोगों में हर दिन बहस हो रही है, बावजूद डाक कर्मी खरीदारों को यह बताने से परहेज ही कर रहे हैं कि उपकृत राशि का पोस्टल आर्डर अनुपलब्ध है। शनिवार को प्रधान डाकघर शाखा में शनि प्रजापति कागजी आवेदन भेजने के लिए 10 रुपये का पोस्टल आर्डर लेने के लिए गए थे, लेकिन उनसे बिना पूछे डाक कर्मियों ने 50 रुपये का पोस्टल आर्डर दे दिया। जल्दी के चक्कर में उन्होंने ध्यान नहीं दिया और वापस लौट आए।
विज्ञापन

अधिक मूल्य के पोस्टल आर्डर के कारण जब उनका काम नहीं हुआ तब वह पोस्टल आर्डर लेकर वापस पहुंचे और शिकायत की। डाक-कर्मियों ने किसी तरह समझा-बुझाकर उन्हें लौटा दिया। डाक शाखा में मौजूद खाताधारक रजनीश मणि, मोहम्मद इकबाल, मुकेश व दीपेंद्र ने बताया कि यह एक दिन की बात नहीं है ऐसी बहस अधिक मूल्य का पोस्टल आर्डर बेचने के कारण रोजाना ही यहां होती है।

10 रुपये के पोस्टल आर्डर की छपाई रोकने के कारण इसकी किल्लत बनी थी। दोबारा प्रिंटिंग प्रारंभ होने पर कूड़ाघाट शाखा गोरखपुर तक पोस्टल आर्डर आ चुका है। जल्द प्रधान डाकघर को प्राप्त हो जाएगा।
विज्ञापन

-आशीष श्रीवास्तव, पोस्टमास्टर, प्रधान डाकघर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें