फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खराब ग्रेडिंग का स्पष्टीकरण मुख्य विकास अधिकारी को दें

Tue, 26 Dec 2023 08:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी अनुनय झा ने सीएम डैशबोर्ड पर विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा योजनावार की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी अपने–अपने विभागों की प्रगति की नियमित समीक्षा करते रहें। विभाग आवेदनों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करें और अनावश्यक विलंब न करें। डी व ई श्रेणी में जो योजनाएं हैं, उनमें अधिकारी विशेष ध्यान दें। योजनाओं में डी व ई श्रेणी कतई स्वीकार नहीं है। जिलाधिकारी ने सभी ए श्रेणी से नीचे की ग्रेडिंग वाली योजनाओं में खराब ग्रेडिंग का लिखित स्पष्टीकरण मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने गन्ना किसानों का भुगतान समय पर करने का निर्देश जिला गन्ना अधिकारी को दिया। मंडी सचिव को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना के 01 लंबित प्रकरण का निस्तारण निदेशालय से समन्वय करते हुए करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग सुनिश्चित करें कि सीएम डैशबोर्ड पर जनपद स्थिति प्रतिकूल न हो। इसके लिए योजनाओं के क्रियान्वयन को तेज व बेहतर करें। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय, एडीएम डॉ पंकज कुमार वर्मा, सीएमओ डॉ नीना वर्मा, डीएसटीओ अजय कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें