फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: युवती का फोटो सोशल मीडिया में वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। चौक थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक, उसके पिता एवं एक अन्य के खिलाफ छेड़खानी एवं आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पिता-पुत्र को जेल भेज दिया। वहीं तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, चौक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके गांव का एक युवक उनकी पुत्री के साथ छेड़खानी करता है। रास्ते में आते-जाते समय उसे परेशान करता है। उसने धमकी भी दी है कि वह उसकी बात नहीं मानेगी तो उसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। पीड़िता के पिता ने बताया कि युवक के इस हरकत से उसकी पुत्री की शादी का रिश्ता भी कई बार टूट गया है। वह मेरी पुत्री से जबरन धर्म परिवर्तन कराना चाहता है। आरोप है कि जब वह इसकी शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचा तो उसके पिता ने धमकी देते हुए भगा दिया और जान से मारने की धमकी भी दिया। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और तीन लोगों के खिलाफ छेड़खानी एवं आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। वहीं इस मामले के तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है। थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें