फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लोक कलाओं के विविध आयाम से परिचित हुईं छात्राएं

Fri, 26 Jul 2024 09:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
चौक बाजार। शिक्षा सप्ताह एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत दिग्विजयनाथ बालिका इंटर कॉलेज चौक बाजार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सपना सिंह ने भारतीय संस्कृति से जुड़े विविध आयामों पर चर्चा की। उन्होंने बताया हमारी संस्कृति का जीवन में कितना महत्व है। मानव जीवन इसके बिना कैसे अधूरा है। चाहे वह पर्यावरण हो साहित्य आध्यात्म सबके संतुलन से ही मानव का कल्याण संभव है। लोक संस्कृति के अभाव में हमारा जीवन उत्साह विहीन हो जाएगा। अपनी इसी संस्कृति रीति रिवाज परंपराओं के द्वारा वर्ष भर हमारे अंदर ऊर्जा बनी रहती है, जो वैज्ञानिक तथ्यों पर आधारित है। शेषमणि विश्वकर्मा ने छात्राओं को विभिन्न कलाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए मिट्टी से बनने वाली कलाकृतियों का प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर विपिन कुमार, संदीप यादव, आनंद शुक्ला, कावेरी जायसवाल, प्रभा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें