फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पेड़ से किशोरी का लटका शव मिला

Tue, 23 May 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

घरवालों की डांट से नाराज होकर किशोरी ने उठाया यह कदम
संवाद न्यूज एजेंसी
मिठौरा। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सोनवल में 17 वर्षीय किशोरी ने घर वालों की डांट से नाराज होकर घर के पीछे लगे अमरूद के पेड़ में फंदा लगाकर लटक गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सिंदुरिया थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, सोनवल निवासी रमेश चौधरी की पुत्री अंजू चौधरी रविवार को बुआ के घर मुड़ीला गांव से दस दिन बाद लौटी थी। सोमवार की सुबह खाना बनाकर घर वालों को खिलाया। उसके बाद मोबाइल फोन से बात करने लगी। मोबाइल फोन से बात करने पर घर वालों ने डांट दिया। बताया जा रहा है कि इससे वह नाराज हो गई। इसके बाद घर के सभी सदस्य खेत में काम करने चले गए।
विज्ञापन

मौका पाकर उसने घर के पीछे लगे अमरूद के पेड़ में फंदा लगाकर लटक गई। खेत से काम कर जब परिजन घर पहुंचे तो वह घर पर नहीं मिली। खिड़की खोलकर जब पीछे गए तो घर वालों के पैर तले जमीन खिसक गई। अंजू पेड़ से लटकी मिली। अंजू ने इस वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। व दो भाई विनोद, राहुल, और बहन प्रियंका में दूसरे नंबर पर थी। अंजू की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक नासिर हुसैन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

...
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
खनुआ। सोनौली कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी के खोजबीन में जुटी थी। महुअवा तिराहे से आरोपी गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी सोनौली थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने दी। संवाद
...
मकोधर हत्याकांड का तीसरा आरोपी पकड़ा गया
नौतनवां। थाना क्षेत्र के गांव बाबू पैसिया निवासी मकोधर यादव की हत्या में शामिल तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने सोमवार को नौतनवां कस्बे के बनैलिया मंदिर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को बाबू पैसिया गांव के मकोधर की गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुड़िला गांव के पास पिकअप से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। मुख्य आरोपी मृतक के भतीजे प्रदीप कुमार यादव तथा पिकअप चालक सोहन सहानी को जेल भेजा जा चुका है। मामले में वांछित तीसरे आरोपी शुभम सिंह उर्फ अश्विनी सिंह को सोमवार को पकड़ा गया। चौथे आरोपी किशोर सिंह की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें