परसामलिक। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किसी बात को लेकर एक 18 वर्षीय युवती ने रविवार की सुबह करीब 10 बजे घर में रखी कीटनाशक दवा खा ली। युवती की हालत खराब होते देख परिजन रतनपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। उसकी हालत गंभीर बनी है। बताया जा रहा है कि परिजनों की डांट-फटकार से युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसका रतनपुर सीएचसी पर इलाज चल रहा है। संवाद