ताइक्वांडो सीखकर बेटियां स्वयं कर सकती हैं अपनी रक्षा
एक्सल एकडेमी में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आत्मरक्षा शिविर का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बेटियां ताइक्वांडो सीखकर स्वयं अपनी सुरक्षा कर सकती हैं। बचाव करने के लिए स्वयं का मजबूत होना जरूरी है। विपरीत हालात में मुकाबला करने के लिए यह बहुत बड़ी ताकत है। ऐसे में बेटियों का ताइक्वांडो की बारीकियों को जानना जरूरी है।
जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव अभिषेक विश्वकर्मा ने शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से एक्सल एकेडमी में छात्राओं को आत्मरक्षा के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का आयोजन अपराजिता मुहिम के तहत किया गया था।
अभिषेक विश्वकर्मा की टीम के ताइक्वांडो खिलाड़ी फराज अहमद, प्रदीप शर्मा, अरशद अली ने प्रदर्शन कर आत्मरक्षा की बारीकियां सिखाईं। छात्राओं ने विशेषज्ञों के साथ आत्मरक्षा का हुनर सीखा। छात्राओं को सिंगल हैंड ग्रीप, डबल हैंड ग्रीप, सोल्डर ग्रीप, नेक ग्रीप, हेयर ग्रुप डिफेंस, पंच, ब्लाॅक, अटैक और डिफेंस के टिप्स बताए गए।
प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली तन्नू मद्धेशिया, आचंल, अवनी, रीता, प्रज्ञा, प्रियंका मौर्या, गुड़िया, दीपशिखा, श्रेया, साहिबा, प्रिया, आस्था, सौम्या, प्रतिभा, रिया अर्पिता, दिव्या, स्कन्द, पायल, प्राची, हर्षिता, स्वेता, मोहनी, शालिनी ने कहा कि ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए।
एक्सल एकेडमी के डायरेक्टर दशरथ गुप्ता ने कहा कि बच्चियों को यदि बेहतर माहौल मिले तो वह न सिर्फ शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन करेंगी, बल्कि अपने पैरों पर खड़ी होकर सम्मानजनक जीवन जी सकेंगी। माता पिता को बेटियों को पढ़ने का पूरा मौका देना चाहिए। अजय अग्रहरि ने कहा कि बालिकाओं को शिक्षा के साथ आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित होना बहुत जरूरी है। इस दौरान माया, चन्दा, आसमा, विनिता, मानसी, दिव्या, रमावती, निधी, श्रेया, हिना मौजूद रहीं।