फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: घर से भागी प्रेमिका ने प्रेमी पर धोखा देने का लगाया आरोप

Tue, 07 May 2024 05:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
चौक बाजार। स्थानीय क्षेत्र के एक गांव में विवाह के एक दिन पहले प्रेमी के कहने पर घर से भागी प्रेमिका ने प्रेमी पर धोखा देने का आरोप लगाया है। युवती ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि युवक बाहर रह कर कमाता है। काफी दिनों से उससे मोबाइल के जरिये बातचीत होती थी। बातचीत करते करते कब प्रेम हो गया पता ही नहीं चला। पिता ने दूसरे गांव के एक युवक से मेरी शादी तय कर दी। दो दिन पहले मेरी शादी होनी थी। लेकिन प्रेमी ने फोन पर कहा कि तुम्हारी शादी किसी दूसरे युवक से हो जाएगी तो मैं जी नहीं पाऊंगा। तुम महराजगंज बस स्टेशन आओ। मैं तुमको लेने आ रहा हूं। मैं उसके झांसे में आ गई। और उसके बताए स्थान पर पहुंच कर उसका इंतजार करती रही। लेकिन वह नहीं आया। मेरी शादी टूट गई है। वह मुझसे शादी करने से मना कर रहा है। थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक ने बताया कि युवक तथा उसके परिजनों को बुलाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें