फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 11 जून को थी शादी, इसके पहले ही प्रेमी के साथ चली गई युवती

Thu, 08 Jun 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी पर केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी पुलिस, काफी ढूंढ़ने पर भी नहीं मिले दोनों
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। परसा मलिक थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती की शादी 11 जून को होने वाली थी। शादी से पहले ही युवती अपने प्रेमी के साथ कहीं चली गई। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर बुधवार को एक नामजद युवक पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। परसा मलिक थाना क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बेटी की शादी 11 जून को होनी थी। गांव का ही एक युवक 31 मई को उसे कहीं ले गया। लड़की की शादी के लिए खेत बेचकर लगभग पांच लाख नकद व जेवर रखा हुआ था। पूरी रकम लेकर वह प्रेमी के साथ चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी खोजबीन करने के बाद पता चला कि गांव का ही एक युवक उसे ले गया। थानाध्यक्ष परसामलिक देवेंद्र लाल ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर नामजद एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें