महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत में काम रही युवती के गले पर चाकू सटाकर एक युवक के द्वारा अपहरण करने के बाद बभनौली जंगल की तरफ भागने का मामला प्रकाश में आया है। अपहरण की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस को जानकारी मिलते ही जांच पड़ताल में जुट गई है। वहीं पुलिस के अनुसार यह चर्चा है कि युवती और युवक के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार दोपहर में जो उसे लेकर कहीं लेकर चला गया है।
थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि इस प्रकरण में आरोपी के खिलाफ अपहरण की धारा में केस दर्ज कर कार्रवाई की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। संवाद