महराजगंज। महराजगंज-गोरखपुर मुख्य मार्ग पर मुहम्मदपुर के पास ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवती घायल हो गई। राहगीरों ने युवती को मेडिकल काॅलेज गोरखपुर भिजवाया।
जानकारी के अनुसार, श्यामदेउरवा गांव की 22 वर्षीय रोशनी गांव के चौराहे से एक किलो मीटर पहले मुहम्मदपुर मोड़ तक पहुंची थी। पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने चपेट में ले लिया। चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। चौराहे पर कुछ लोगों ने चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। उप निरीक्षक प्रशांत दुबे ने बताया कि घायल युवती को मेडिकल काॅलेज गोरखपुर भेज दिया गया है। ट्रक के साथ चालक को हिरासत में लिया गया है। संवाद