महराजगंज। फरेंदा-महराजगंज हाईवे पर बृहस्पतिवार को आईटीएम पुलिस चौकी से सौ मीटर पहले हाथ-पैर बंधी एक युवती मिली। युवती के मांग में सिंदूर लगा था। सिंदूर पिलाया भी गया था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल भेज दिया। इसके बाद पूछताछ की।
युवती पनियरा क्षेत्र की रहने वाली है। घुघली क्षेत्र के एक युवक के खिलाफ पहले दुष्कर्म का केस दर्ज करा चुकी है। आरोपित युवक जेल भी जा चुका है। जमानत पर बाहर आने के बाद पिछले नवंबर माह में उसकी शादी हुई है। ईधर, आईटीएम पुलिस चौकी के समीप मिली युवती ने गंभीर आरोप लगाई है। कोतवाली पुलिस आरोप की जांच-पड़ताल कर रही है। जिस युवक पर आरोप लगा रही है, पुलिस की जांच में उसका लोकेशन घटना स्थल पर नहीं मिलने की बात सामने आ रही है। जिला अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था के बीच युवती का इलाज चल रहा है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद गुप्ता ने कहा कि युवती से पूछताछ के बाद जांच-पड़ताल की जा रही है। जिस युवक पर वह आरोप लगा रही है। उसके खिलाफ पहले भी दुष्कर्म का केस दर्ज करा चुकी है। वह जेल भी जा चुका है। प्रकरण में सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।