चौक बाजार। गिट्टी व सीमेंट लदे ई-रिक्शा की चपेट में आने से पांच साल की बालिका की मौत हो गई। चालक मौका पर ई-रिक्शा छोड़कर फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, मिठौरा क्षेत्र के मधुबनी निवासी कन्हैया की आठ वर्षीय पुत्री पायल भारती घर के सामने सड़क पार कर रही थी। इस दौरान गांव का ही एक व्यक्ति अपने ई-रिक्शा पर गिट्टी और सीमेंट लाद सोनवल की तरफ जा रहा था। इसकी चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बेटी की मौत देख मां मीना दहाड़े मार रोने लगी। मृतका पायल दो बहनों में बड़ी थी। छोटी बहन सुंदरी करीब दो वर्ष की है। थानाध्यक्ष रामचरन सरोज के अनुसार, तहरीर नहीं मिली है। संवाद