तभी गांव का एक युवक अकेला देखकर उसके पीछे हो लिया। उसका मुंह दबा कर एक सुनसान मकान में उठा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।
बालिका बेहोश हो गयी तो छोड़ कर भाग गया। कुछ देर तक जब वह घर नहीं लौटी तो उसके रिश्तेदार तलाश में जुट गए। कुछ देर की कोशिश के बाद वह बेहोशी की हालत में एक सुनसान मकान में मिली।
होश आने के बाद उसने अपने नानी को सारी बातें बतायी तो नानी ने पुरन्दरपुर पुलिस को घटना की जानकारी दी है।