फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बगैर पंजीकरण के मिला दो पैथाॅलाजी सील

Fri, 13 Dec 2024 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शहर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को बगैर पंजीकरण के संचालित दो पैथालाजी को सील कर दिया है। इससे धंधेबाजों में हडकंप मच गया है। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि शहर में हनुमानढ़ी पर एक पैथालॉजी सेंटर की जांच हुई। निरीक्षण के समय पैथालॉजी सेन्टर पर चित्रांगद चौरसिया निवासी-चैनपुर उपस्थित मिले। उनसे पैथालॉजी पंजीकरण के संबंध में दस्तावेज मांगने पर नहीं दिखाया गया। बिना पंजीकरण के पैथालॉजी सेंटर संचालित किए जाने के कारण सील कर दिया गया। वहीं दूसरी पैथालॉजी का निरीक्षण किया गया। पैथालॉजी सेंटर पर महेश निवासी बांसपार बैजौली उपस्थित मिले। उनसे पैथालॉजी पंजीकरण के संबंध में दस्तावेज मांगने पर नहीं दिखाया गया। बिना पंजीकरण के पैथालॉजी सेन्टर संचालित होने पर सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें