फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बर्बाद फसल के मुआवजे के लिए तत्काल सर्वे कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। चार दिनों से हो रही बारिश के बाद क्षेत्र की नदियों के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। नदियों का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र के लोग भयभीत हैं। लोगों में बाढ़ का खतरा भी बढ़ गया है। इसको लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर वहां का हाल जाना। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा शुक्रवार को बृजमनगंज क्षेत्र के सौरहा पहुंचे। जहां बाढ़ के पानी से सड़क की कटान की संभावना को देखकर पीडब्ल्यूडी को पिचिंग कराने के निर्देश दिए। किसानों की बर्बाद हुई फसल को देखते हुए तत्काल सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने का भी निर्देश दिए। बाढ़ संबंधी सभी तैयारियों को पूर्ण करने और 24 घंटे नजर बनाए रखने के लिए कहा। उपजिलाधिकारी शैलेंद्र गौतम के नेतृत्व में समस्त विभागों में समन्वय बनाने के लिए आदेश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा में त्वरित सहायता पहुंचाई जाए व प्रशासन सक्रिय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें