पनियरा। क्षेत्र के ग्राम पंचायत गेहुअना से गिरगीटियां जाने वाले मुख्य मार्ग नहर पटरी पर पीडब्लूडी की सड़क टूट कर गड्ढों में तब्दील हो गई है। राहगीरों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गिरगीटिया व गेहुअना निवासी राजेश्वर सिंह, शिवसहाय सिंह, राजेन्द्र सिंह, दिग्विजय सिंह, हाफिज इसरार, डॉ. उमेश, रुदल सहानी व जीतन अली ने बताया कि इस सड़क से रोज सैकड़ों लोगों का आना-जाना लगा रहता है। बावजूद इसके सड़क की मरम्मत नहीं हो पा रही है। आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। पीडब्लूडी के अवर अभियंता रविशंकर प्रसाद ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जल्द ही मरम्मत कार्य करा दिया जाएगा।