सिसवा बाजार। क्षेत्र के ग्राम सभा सोफड़ा में मंगलवार को इफ्को, सहकारी गन्ना विकास समिति व गन्ना विकास परिषद सिसवा बाजार ने संयुक्त गोष्ठी हुई। नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के विषय में कृषकों को जानकारी दी गई। इफ्को के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश मौर्या ने कहा कि नैनो यूरिया व नैनो डीएपी का प्रयोग सभी फसलों में प्रयोग किया जा सकता है। जिसके प्रयोग से फसलों की उपज अच्छी होती है और मृदा प्रदूषण नहीं होता है। इस मौके पर सचिव डॉ. पीएन पांडेय ने भी विभिन्न जानकारी दी। संवाद