परतावल। क्षेत्र की ग्राम सभा पिपरिया में बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे गैस सिलिंडर से रिसाव से लगी आग में चाय की दुकान जलकर राख हो गई। दुकानदार शिवनाथ ने जैसे ही गैस चूल्हे को जलाया वैसे ही सिलिंडर में विस्फोट के साथ झोपड़ी में आग लग गई। शिवनाथ और उनकी पत्नी को हल्की चोटें लगी हैं। लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। संवाद